
डॉक्टर पाण्डेय फाउंडेशन
डॉ. पाण्डेय फाउंडेशन का उद्देश्य साहित्य, समाज और संगीत की शक्ति के माध्यम से मानवीय मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। हमारा विश्वास है कि एक संवेदनशील समाज का निर्माण ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति के समन्वय से ही संभव है।हमारे बारे में
साहित्य, समाज और संगीत के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन



हमारी प्रेरणा
"जब साहित्य संवेदनशीलता देता है, समाज सेवा मानवता को दिशा देती है और संगीत आत्मा को जोड़ता है, तब एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।"
साहित्य
लेखन, पत्रकारिता, कविता, कहानी, आलोचना एवं साहित्यिक सृजन को बढ़ावा देना।
संगीत
भारतीय संगीत, लोक कला, शास्त्रीय एवं आधुनिक संगीत परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु कार्य करना।
समाज
समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्रोत्साहन देना।
प्रमुख स्तम्भ
साहित्य : विचार, अभिव्यक्ति और सृजन का सम्मान
समाज : सेवा, सहयोग और परिवर्तन का संकल्प
संगीत : संस्कृति, कला और संवेदनाओं का संरक्षण
शब्दों से समाज निर्माण की यात्रा
साहित्य केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के विचार, संस्कार और संवेदनाओं का दर्पण है। डॉ. पांडे फाउंडेशन साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।




सामाजिक दायित्व
समाज के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए प्रयास किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होते हैं।
सांस्कृतिक संवेदनाएं
संगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।



डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय
डॉ. सुधाकर पांडेय का जीवन समाज सेवा, साहित्य प्रेम और संगीत के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी, साहित्यकार और संगीत प्रेमी भी थे। उनके द्वारा किए गए सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों ने दिलदार नगर को एक नई पहचान दी। साहित्य, संगीत और लोककला के प्रति उनका समर्पण और समाज को जागरूक करने का उनका प्रयास आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उनके जीवन और कार्यों से हमें यह सीख मिलती है कि व्यक्ति समाज की सेवा करते हुए अपनी संस्कृति और धरोहर को सहेजते हुए भी एक समृद्ध जीवन जी सकता है।
डॉक्टर श्यामा दत्त पाण्डेय
डॉ. श्यामा दत्त पांडेय जी की समाज सेवा और जनजागरण में गहरी रुचि थी। वे समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशील थे और हमेशा उनकी भलाई के लिए कार्यरत रहते थे। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवाएं अद्वितीय थीं। उन्होंने अक्सर दिलदार नगर और आसपास के गांवों में नि स्वार्थ चिकित्सा सुविधा दिया , जहां गरीब और वंचितों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती थी। वे मानते थे कि स्वस्थ समाज ही एक प्रगतिशील समाज की नींव है, और इसी सोच के साथ उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें कीं।
व्यक्तित्व और व्यवहार
अविस्मरणीय पिता और पुत्र

संवाद
कार्यालय
सेवा सदन
वार्ड नंबर १ , दिलदार नगर
ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
भारत
पिन - २३२३२६
संपर्क सूत्र
info@drpandeyfoundation.com
Ph. +91- 808 1200 120


डॉक्टर पाण्डेय फाउंडेशन


